दही(Benefits of eating yogurt) भारतीय भोजन का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो इंसान के शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में बहुत मददगार होते है। यह सेहत और सूरत दोनों संवारने में बहुत मददगार होता है। दही एक दुग्ध पदार्थ होता है जो दूध को जमाकर बनाया जाता है। स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह पोषक पदार्थों से भरपूर होता है। इसमें अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम होता है और यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को भी पूर्ण्तः बढ़ाता है। दही में कई कैल्शियम युक्त पदार्थ होते हैं।दही खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है दही खाने से शरीर के अंदर की गर्मी शांत होती है।
कैल्शियम की कमी के मरीजों के लिए दही का सेवन बहुत लाभकारी होता है। दही बैक्टेरिया शरीर की पाचन शक्ति बढ़ता है। यह आंत को भी साफ करने में बहुत कारगर है जिसकी वजह से शरीर के लिए पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में बहुत मदद मिलती है। दूध के मुकाबले दही को पचाना आसान होता है। इसमें विटामिन वी6, विटामिन वी12, रिबोफेल्विन, कैल्शियम, प्रोटीन मौजूद होता है।
इसकी वजह से शरीर से हानिकारक तत्व पूर्णतः निकल जाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही खाने से ब्लड प्रेशर पूरी तरह कंट्रोल में रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है। पूरा दिन शरीर में ताजगी रहती है। प्रतिदिन दही का थोड़ा-थोड़ा सेवन जरूर करना चाहिए। दही के साथ आप लस्सी का भी सेवन कर सकते हैं।दोनों का एक साथ सेवन करना है शरीर के लिए और भी फायदेमंद रहता है।
अपनी डाइट में दही अवश्य शामिल करनी चाहिए। इसमें कैल्शियम बहुत ही भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज नहीं होने देता। इसके अलावा, कैल्शियम की वजह से कॉर्टिसोल का निर्माण भी नहीं हो पाता। इस वजह से शरीर पर चर्बी भी नहीं जमती। हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो तो लाइक शेयर और फॉलो जरूर करें।
Post A Comment:
0 comments:
हर दिन कुछ खास खबर