हड़प्पा सभ्यता(hadappa sabhyata ki Den) ने विश्व को निम्नलिखित चीजों का ज्ञान दिया जिसका विस्तार से वर्णन इस प्रकार से है -
1. नगरों का निर्माण- हड़प्पा सभ्यता से हमने योजना ढंग से नगरों का निर्माण करना सीखा। भावनों के निर्माण में पक्की ईंटों का प्रयोग। खुले तथा हवादार भवन तथा दो तथा उससे अधिक मंजिलों के भावनों का निर्माण भी हड़प्पा सभ्यता की देन है जिसे प्रत्यक्ष रूप से आज देखा जा सकता है।
2. सर्वोत्तम नगर प्रबंध- हड़प्पा सभ्यता का नगर प्रबंध भी सर्वोत्तम ढंग था सड़के एवं गलियां चौड़ी बनाई जाती थी इनमें प्रकाश का पर्याप्त प्रबंध था शहर में सफाई तथा गंदे पानी के निकास के लिए नालियों की उत्तम व्यवस्था थी। बर्तन तथा ईटों की भट्टियों को शहर से दूर बनाया जाता था ताकि वातावरण प्रदूषित न हो।
3. ग्रहों तथा नक्षत्र का अध्ययन- हड़प्पा के निवासियों ने हमें ग्रहों और नक्षत्रों के अध्ययन के आधार पर बाढ़ आने की संभावना का पूर्व अनुमान लगाने की कला सिखाई ।इन्होंने ही हमें बाढ़ से अपने नगरों की सुरक्षा का ढंग बताया।
4. हार श्रृंगार - आधुनिक स्त्रियों द्वारा किए जाने वाले अनेक श्रृंगार हड़प्पा सभ्यता के समय में भी प्रचलित थे पुरुषों में केश व दाढ़ी का रिवाज हड़प्पा सभ्यता की देन है।
5. शतरंज तथा वाटो का प्रयोग- आज भी खेले जाने वाले खेल तथा वस्तुओं तोलने के लिए किए जाने वाले वाटो का प्रयोग हमने हड़प्पा सभ्यता के निवासियों से सीखा है।
6. कपास की खेती- हड़प्पा के लोगों ने ही कपास की खेती विश्व में प्रचलित की थी जो आज एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
7. बैलगाड़ी तथा नावों का प्रयोग- व्यापार के लिए बैलगाड़ी तथा नावों का प्रयोग हमने हड़प्पा लोगों से सीखा है जो कि उनकी देन है।
Post A Comment:
0 comments:
हर दिन कुछ खास खबर