आज हम आपको जिस खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। वह खबर अन्य खबरों से जरा हटके हैं। क्योंकि ख़बर है ही कुछ खास? यह खबर पश्चिम अफ्रीकी देश की है। पश्चिम अफ्रीकी देश की माली सरकार ने दावा किया है कि उनके देश में एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे हैं। एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना आश्चर्य की बात है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पहले लगाया था सात बच्चों का अनुमान
माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो बच्चे नहीं बल्कि पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है। इस खबर ने डाक्टरों और वैज्ञानिकों को आश्चर्य में डाल दिया है। मोरक्को अधिकारियों से इस बात की पुष्टि होने पर ही खबर की असलियत का पता चल पाएगा। एक महिला द्वारा 9 बच्चों को एक साथ जन्म देने से उसके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा डाक्टर इस बात से चिंतित हैं। लेकिन अभी तक मां और 9 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी।
Post A Comment:
0 comments:
हर दिन कुछ खास खबर